सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the last session, the examination was made flexible by dividing it into six groups.

डीडीयू : सात ग्रुप में बांटे गए बीए ऑनर्स के विषय

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
In the last session, the examination was made flexible by dividing it into six groups.
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बीए ऑनर्स के विषय चयन के लिए अब विकल्पों की संख्या सात कर दी गई है। इनमें से किसी तीन ग्रुप में से एक-एक विषय का चयन विद्यार्थी कर सकेंगे। प्रवेश समिति में मंजूरी मिलने के बाद अब इसे कार्यपरिषद में ले जाने की तैयारी है।
Trending Videos


डीडीयू में बीए ऑनर्स में कुल 21 विषय संचालित होते हैं। एनईपी-2020 लागू होने के बाद एक वर्ष में दो बार सेमेस्टर परीक्षाएं करानी पड़ती हैं। इस तरह बीए की एक सेमेस्टर की परीक्षाओं में लगभग डेढ़ महीने तक का समय लग जाता था। इसे देखते हुए पिछले वर्ष कला संकाय के तत्कालीन अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव ने बीए के विषयों को छह ग्रुप में विभाजित करने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत छह में से किसी तीन ग्रुप से एक-एक विषय का चयन किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में इसी फॉर्मूले पर डीडीयू व कॉलेजों में प्रवेश भी दिया गया। इससे बीए ऑनर्स की परीक्षाएं दो हफ्ते में ही कराने में विश्वविद्यालय प्रशासन सफल रहा। ज्यादातर कॉलेजों में बीए के आठ से 12 विषयों की ही पढ़ाई होती है। इस वजह से उन्हें संयोजन बनाने में दिक्कतें हो रही थीं। कई विद्यार्थी भाषा के विषयों को अलग-अलग समूह में किए जाने की मांग कर रहे थे। समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र को भी अलग-अलग समूह में शामिल किए जाने को लेकर मांग की गई थी।


कॉलेजों में भी इसी फॉर्मेट पर होगा प्रवेश

बीए ऑनर्स के लिए विषय आवंटन का यह फॉर्मूला संबद्ध कॉलेजों में भी लागू होगा। 30 मार्च को कार्य परिषद से मंजूरी मिलने के बाद डीडीयू प्रशासन आधिकारिक रूप से इस फॉर्मेट पर प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा। सीटों की उपलब्धता के आधार किसी तीन ग्रुप में से अपनी पसंद का एक-एक विषय विद्यार्थी चुन सकेंगे।


किस ग्रुप में कौन-कौन से विषय

ग्रुप-ए : भूगोल, मनोविज्ञान, विजुअल आर्ट्स, परफॉर्मिंग आर्ट्स, गृह विज्ञान, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, सांख्यिकी और शारीरिक शिक्षा।
ग्रुप-बी : अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र
ग्रुप-सी : हिंदी, उर्दू
ग्रुप-डी : समाजशास्त्र, पालि, गणित
ग्रुप-ई : इतिहास, प्राचीन इतिहास
ग्रुप-एफ : राजनीति शास्त्र, दर्शन शास्त्र
ग्रुप-जी : अर्थशास्त्र, संस्कृत




बोलीं कुलपति
इस संंबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि बीए ऑनर्स के विषयों को सात ग्रुप में बांटे जाने के प्रस्ताव को प्रवेश समिति से मंजूरी मिल गई है। कार्य परिषद में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। सत्र 2026-27 से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर यह लागू होगा। इस फॉर्मूल से बीए की परीक्षाएं दो हफ्ते में ही संपन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed