फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incident in the Pipraich police station area; villagers outraged; boy's cousin injured.

Gorakhpur News: छेड़खानी के विवाद में बालक की पीट-पीटकर हत्या, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित

Mon, 03 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Pipraich police station area; villagers outraged; boy's cousin injured.
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच के बेला चौराहे पर शनिवार रात छेड़खानी को लेकर हुई हिंसक झड़प में नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हमले में उसका 19 वर्षीय मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पिपराइच थानाध्यक्ष विवेक त्रिवेदी और हलका दरोगा अंजनी तिवारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

झंगहा थानाध्यक्ष अनूप सिंह को पिपराइच थाने का नया प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सिकंदर साहनी, हरी, राहुल, संदीप, विकास, रत्नेश्वर, मनोज, रोशन और विजय निवासी बेला सहवा टोला के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का नौ वर्षीय बेटा पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर रहकर कक्षा चार में पढ़ाई करता था। करीब पांच साल पहले उसकी मां का निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी मौसी की बेटी से छेड़खानी को लेकर सिकंदर साहनी पक्ष से विवाद हुआ था। पंचायत के जरिये मामला शांत करा दिया गया था लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बालक और उसका मौसेरा भाई पान की दुकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया। जान बचाने के लिए दोनों बेला चौराहे की एक दुकान घुस गए लेकिन हमलावरों ने वहां पहुंचकर लाठी-डंडों, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

बालक की मौत पर ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर किया हंगामा
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायलों को सीएचसी पिपराइच पहुंचाया जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि युवक का इलाज जारी है। रविवार को बालक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मृत बालक के मौसा की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के सिर पर चोट लगने से मौत डॉक्टर की ओर से बताई गई है।



तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



बोले अधिकारी
पीड़ित पक्ष ने छेड़खानी में हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed