{"_id":"6a6af2ad58e09abc97014aa0","slug":"income-tax-raids-three-establishments-in-maharajganj-2-crore-in-cash-seized-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Income Tax Raid: राइस मिल समेत 3 प्रतिष्ठानों पर IT रेड, नेपाल लिंक खंगाल रही टीम- 2 करोड़ नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Income Tax Raid: राइस मिल समेत 3 प्रतिष्ठानों पर IT रेड, नेपाल लिंक खंगाल रही टीम- 2 करोड़ नकदी बरामद
Thu, 30 Jul 2026 12:14 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:14 PM IST
सार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के सहायक आयकर निदेशक(अन्वेषण), गोरखपुर के नेतृत्व में बुधवार की की सुबह में महराजगंज के सोनौली हाईवे स्थित हिंदुस्तान फ्लोर इंडस्ट्रीज परसौनी, हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज लक्ष्मीपुर व शंकर राइस मिल संपतिहा में छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम जांच करने पहुंची
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार की सुबह से ही महाराजगंज जिले सोनौली हाईवे के समीप तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब दो करोड़ की नकदी बरामद किया। प्रारंभिक जांच में इन तीनों प्रतिष्ठानों द्वारा नेपाल में अवैध आपूर्ति किए जाने का स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। प्रकरण की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के सहायक आयकर निदेशक(अन्वेषण), गोरखपुर के नेतृत्व में बुधवार की की सुबह में महराजगंज के सोनौली हाईवे स्थित हिंदुस्तान फ्लोर इंडस्ट्रीज परसौनी, हिंदुस्तान इंडस्ट्रीज लक्ष्मीपुर व शंकर राइस मिल संपतिहा में छापेमारी शुरू की गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्रवाई के दौरान लगभग दो करोड़ की नकदी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित इकाइयों द्वारा नेपाल में अवैध आपूर्ति किए जाने के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, बरामद दस्तावेजों, डिजिटल अभिलेखों तथा अन्य साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।
आयकर विभाग द्वारा मामले के सभी तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आयकर अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले की जांच जारी है।