{"_id":"69c8468dd6c0ece5d90e70de","slug":"inter-cricket-club-league-organized-by-mandal-cricket-association-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272827-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अचीवर्स-11 को हराकर टाइम वाॅच बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अचीवर्स-11 को हराकर टाइम वाॅच बना चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर क्रिकेट क्लब लीग (बी डिवीजन) का फाइनल मुकाबला शनिवार को सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर टाइम वॉच और अचीवर्स-11 बी के बीच खेला गया। मुकाबले में टाइम वॉच ने छह विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अचीवर्स-11 की टीम 33.2 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से गीतांजलि सिंह ने 25, दीपक ने 22 और रंजीत निषाद ने नाबाद 27 रन बनाए। टाइम वॉच की गेंदबाजी में पीयूष राव ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि आयुष सिंह, सूर्य मद्धेशिया, अलंकृत और इमरान अली ने भी अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइम वॉच की टीम ने 31.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल की। इमरान अली ने नाबाद 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। शिखर कुमार ने 36 और प्रभात पांडेय ने नाबाद 25 रन बनाए। इमरान अली को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टाइम वॉच की इस जीत ने टीम को लीग का खिताब दिलाया और फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टाइम वॉच की इस जीत ने टीम को लीग का खिताब दिलाया और फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक और यादगार साबित हुआ।
Trending Videos