सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jagatguru Avimukteshwaranand Saraswati will visit Sahajanwa's ancestral village in Gorakhpur.

UP: अपने पैतृक गांव पिनकी जाएंगे जगतगुरु अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, 81 दिनों की गो सुरक्षा यात्रा पर हैं

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 02 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा का शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।

Jagatguru Avimukteshwaranand Saraswati will visit Sahajanwa's ancestral village in Gorakhpur.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को दोपहर एक बजे सहजनवा स्थित अपने पैतृक गांव पिनकी जाएंगे। वहां लोगों से मिलेंगे, इसके बाद गोरखपुर शहर में प्रवेश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य इसके एक घंटे बाद अपने पैतृक गांव से प्रस्थान कर तारामंडल स्थित सहारा स्टेट्स में प्रवास पर जाएंगे।

Trending Videos


इस दौरान बघागाड़ा पर  उनके शिष्य उनका भव्य स्वागत करेंगे। सहारा स्टेट्स में प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे सहारा स्टेट्स स्थित भारत माता मंदिर पर पूजन-अर्चन व आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा का शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन गौ सेवा दल की ओर से रविवार तीन मई को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर पर होगा। यह यात्रा 81 दिनों तक चलेगी, जिसमें वह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर गौ माता को ‘पशु’ की श्रेणी से हटाकर राज्य माता और राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के मंडल संयोजक एडवोकेट मनीष पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनका कहना था कि भारत माता मंदिर पर सबसे पहले 2500 साल पुरानी शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। इसके बाद जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया जाएगा।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं को गौ माता की रक्षा करने के लिए व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही यह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। मनीष पांडेय का कहना था कि इस दौरान जगद्गुरु के साथ 150 साधु व सन्यासी भी रहेंगे। आगामी 22 जुलाई को दोबारा जिले में आगमन होगा। इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed