सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jwala Singh and Vinayak Samant, who were coaches of Yashasvi and Prithvi Shaw, are also giving batting training to the players.

Gorakhpur News: चामिंडा वास से बॉल को स्विंग कराना सीख गदगद दिखे खिलाड़ी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Jwala Singh and Vinayak Samant, who were coaches of Yashasvi and Prithvi Shaw, are also giving batting training to the players.
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास इन दिनों गोरखपुर में हैं और वह खिलाड़ियों को बॉलिंग के गुर सिखा रहे हैं। दूसरे दिन उन्होंने युवा क्रिकेटरों को बॉल को स्विंग करना सिखाया। चामिंडा वास से बॉल को स्विंग कराने की टिप्स लेकर बच्चे खुश नजर आए।
Trending Videos

मुंबई क्रिकेट क्लब और ज्वाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज रोड स्थित प्रकाश नारायण क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हाई परफार्मेंस क्रिकेट कैंप के चौथे दिन रविवार की सुबह श्रीलंका के तेज गेंदबाज बच्चों को प्रशिक्षण देने पहुंचे। मैदान पर पहुंचते ही देश के विभिन्न शहरों से आए युवा खिलाड़ियों ने चामिंडा वास का जोरदार स्वागत किया। उनसे प्रशिक्षण लेने के लिए खिलाड़ी आतुर दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने बच्चों को बारी-बारी से प्रशिक्षण देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवा तेज गेंदबाज ऋषभ और अनन्या से बातचीत की। दोनों ने ही बताया कि वह फास्ट बॉलर बनना चाहते हैं। इसके बाद चामिंडा वास उनके कहा कि फास्ट बॉलिंग के लिए लाइन और लेंथ दोनों ही जरूरी है। बिना बेहतर लाइन-लेंथ के कोई भी खिलाड़ी फास्ट बॉलर नहीं बन सकता है। इस दौरान दोनों ने ही उनसे बॉल को स्विंग कराने की तकनीक के बारे में पूछा, जिसके बाद चामिंडा वास ने बॉल को स्विंग कराने के लिए कैसे पकड़ा जाए और कैसे फेंका जाए, इसके बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने बॉलिंग करके बॉल को स्विंग करा कर भी दिखाया। इसके बाद खिलाड़ियों ने बॉलिंग कर बॉल को स्विंग कराने का अभ्यास किया। यह सिलसिला सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलता रहा।



विनायक सामंत ने सिखाए बल्लेबाजी के गुर
कैंप में एक ओर जहां चामिंडा वास युवा खिलाड़ियों को बॉलिंग का प्रशिक्षण दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर बिहार टीम के रणजी कोच व विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास कराते हुए नजर आए। वहीं यशस्वी जायसवाल और पृथ्वी शॉ के कोच रहे ज्वाला सिंह ने भी बच्चों को बल्लेबाजी का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed