सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar Murder jabalpur man trapped by woman and man murder mystery shock man killed for land

UP: '42 साल की उम्र हो गई, शादी न हो रही...', महाराज का वीडियो देख युवक के कत्ल की रची साजिश; चौंका देगी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Jun 2025 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले शिक्षक की हत्या का खुलासा हो गया है। कुशीनगर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती और युवक ने मिलकर शिक्षक को शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर हत्या कर दी थी। शिक्षक की नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए थे।

Kushinagar Murder jabalpur man trapped by woman and man murder mystery shock man killed for land
kushinagar murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शादी कराने का झांसा देकर गोरखपुर बुलाकर जबलपुर के युवक की हत्या के मामले में एक युवती और युवक का नाम सामने आया है। गोरखपुर में किराए के मकान में रहने वाले इन दोनों आरोपियों ने युवक को विश्वास में लेकर जेवर और नकदी लूटने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos


पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। वहीं मृत युवक के परिजन जबलपुर पुलिस के साथ हाटा कोतवाली में तीन दिन से जमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया जिले की रहने वाली युवती गोरखपुर के कूड़ाघाट में किराए के मकान में एक युवक के साथ रहती है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के निवासी मृतक इंद्र कुमार तिवारी के भाई अजय कुमार तिवारी ने बताया कि एक कथावाचक के पास भाई इंद्र कुमार शादी के लिए गया था। वहां बताया था कि 18 एकड़ जमीन है और इसके अलावा भी संपत्ति है। 

कथावाचक ने 42 साल की उम्र में शादी नहीं करने का सुझाव दिया। इसका वीडियो कथा वाचक की आईडी से सोशल सोशल मीडिया पर चल रहा था। इसे देखने के बाद आरोपी युवक व युवती ने इंद्र कुमार से संपर्क किया। मोबाइल पर अक्सर बातें भी करते थे। 
 

'मेरी शादी तय हो गई है'
इंद्र कुमार ने गांव व परिवार के लोगों से कहा भी था कि मेरी शादी तय हो गई है। उसने दो जून को अपने भाई को बताया कि गांव के लोग रिश्ता तोड़ रहे हैं। इसके चलते शादी नहीं हो पा रही है। चार जून को गोरखपुर में शादी होगी। वहां पर जा रहा हूं। शादी करके आने के बाद गांव वालों को बताया जाएगा।

 

इंद्र को शादी कराने के झांसे में लिया
चार जून को अजय ने इंद्र कुमार को फोन किया तो बताया कि 1.30 लाख का गहना खरीदा हूं और साड़ी कपड़ा भी ले लिया हूं। शादी कल होगी आज युवती के भाई ने शादी से मना कर दिया है। इससे पहले दोनों युवक व युवती ने भाई-बहन बनकर इंद्र को शादी कराने के झांसे में ले लिया था।


 

इसके बाद अजय ने आरोपी युवक से बात की तो बताया कि पांच जून को शादी होगी। पांच जून को अजय ने इंद्र को फोन किया तो उसने बताया कि छह जून को शादी की तैयारी हुई है। युवक और युवती दोनों गांव आएंगे। 

वहीं, पर जमीन लेकर इसका भाई भी रहेगा। छह जून की शाम को करीब चार बजे परिजनों ने फोन किया तो आरोपी युवक ने फोन रिसीव किया और बताया कि इंद्र कुमार ने परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं करने के लिए कहा है।

 

इसके बाद परिजन परेशान हो गए और लगातार फोन करने लगे। सभी लोगों से यही बात फोन रिसीव करने वाले युवक ने कही। सात जून को युवती ने फोन रिसीव किया और बोली कि वह सो रहे हैं, बाद में बात करेंगे। पूरे दिन बात नहीं हुई। 
 

भाई से बात करा दो अभी भेज देंगे
इसके बाद शक होने पर आठ जून को मझौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। फोन युवती ने 19 जून को रिसीव किया। कहा कि 28 को टिकट घर आने के लिए हुआ है। 20 हजार रुपये किराया भेज दो। अजय ने कहा कि भाई से बात करा दो अभी भेज देंगे, लेकिन उसने बात नहीं कराई। 


 

इसी बीच इंद्र कुमार की छह जून को खून से सनी लाश हाटा कोतवाली क्षेत्र के कचनीलकंठ उपासपुर में मिली। इसके बाद भी 10 दिन तक आरोपी फोन से परिजनों को गुमराह कर रकम मांगने का प्रयास कर रहे थे।

 

लोकेशन मिलने के बाद जबलपुर पुलिस के साथ अजय गोरखपुर के कूड़ाघाट थाना क्षेत्र में पहुंचा। वहां के थाने में फोटो देखकर अपने भाई इंद्र कुमार को पहचान लिया। इसके बाद हाटा आए। हाटा और जबलपुर पुलिस की मदद से युवती को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed