सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The new tariff policy will provide relief to about 70,000 consumers of Gorakhpur.

नई टैरिफ नीति: छोटे दुकानदारों का कम आएगा बिजली बिल, घरेलू कनेक्शन से ही जलेगी दुकान की बत्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 04 May 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर जिले में कुल नौ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब दो लाख शहर क्षेत्र में हैं। इनमें लगभग 60 से 70 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने घर में छोटी दुकान खोल रखी है और इसके लिए अलग से कॉमर्शियल कनेक्शन लिया हुआ है या कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है।

The new tariff policy will provide relief to about 70,000 consumers of Gorakhpur.
बिजली उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

विस्तार

घर में छोटी दुकान चलाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रस्तावित नई बिजली टैरिफ नीति के तहत अब ऐसे दुकानदारों को अलग से कॉमर्शियल कनेक्शन लेने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। ऐसे दुकानदार जिन्होंने छोटी दुकान अपने घर के अंदर खोल रखी है, उनका कहना है कि सरकार की इस पहल से छोटे दुकानदारों को काफी राहत मिलेगी।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले में कुल नौ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें करीब दो लाख शहर क्षेत्र में हैं। इनमें लगभग 60 से 70 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने घर में छोटी दुकान खोल रखी है और इसके लिए अलग से कॉमर्शियल कनेक्शन लिया हुआ है या कनेक्शन के लिए अप्लाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने पर इन उपभोक्ताओं को नई श्रेणी में शामिल किया जाएगा और अलग कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पादरी बाजार स्थित संगम चौराहे के पास रहने वाले दुकानदार रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही किराने की छोटी दुकान खोल रखी है, जिसके लिए अलग कॉमर्शियल कनेक्शन लेना पड़ा।

अगर सरकार का यह फैसला लागू होता है तो हर महीने करीब 1000 रुपये तक की बचत होगी। वहीं, जंगल शालिग्राम तिनकोनिया नंबर-एक में घर के भवन में चाय की दुकान चलाने वाले सुभाष सिंह का कहना है कि उनकी दुकान में केवल दो पंखे और दो एलईडी बल्ब ही चलते हैं। इसके बावजूद कॉमर्शियल दर से ज्यादा बिल आता है।

नई नीति लागू होने पर उन जैसे छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी और घरेलू कनेक्शन से ही काम चल सकेगा। राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि नई टैरिफ नीति अगर आती है तो इससे छोटे कारोबारियों की आय बढ़ेगी, जिससे उन्हें परिवार चलाने में परेशानी नहीं होगी। बिजली का बिल भी कम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed