सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Letter to the government for financial assistance to the family, administration will also bear the expenses of daughters' education

Gorakhpur News: परिवार को आर्थिक मदद के लिए शासन को पत्र, बेटियों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगा प्रशासन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Letter to the government for financial assistance to the family, administration will also bear the expenses of daughters' education
विज्ञापन
डीएम ने राजकुमार चाैहान की पत्नी और बेटियों से की बातचीत, कहा- जो भी सरकारी सुविधाएं हैं सारी उपलब्ध कराएंगे
Trending Videos


गोरखपुर। प्रॉपटी डीलर राजकुमार चौहान की पत्नी और दोनों बेटियों से बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक मदद के साथ ही बेटे और दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। डीएम ने कहा कि जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं, वे सारी परिजनों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
डीएम ने बताया कि शासन को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की मांग की गई है। इसके अलावा रोजगार में भी मदद कराया जाएगा। परिवार के लोगों से कहा गया है कि जो भी परेशानी या उनकी मांग है, आराम से दो-तीन दिनों में बता दें। उसे पूरा कराया जाएगा। परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रशासन हर संभव मदद को तैयार है। डीएम ने बताया कि परिवार के लोगों ने पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। पुलिस इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने 10 लाख रुपये की मदद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed