सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many important decisions were taken in the meeting of Vidya Parishad.

डीडीयू : एलएलबी और बीए एलएलबी के पाठ्यक्रमों में बदलाव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Many important decisions were taken in the meeting of Vidya Parishad.
डीडीयू में विद्या परिषद की बैठक के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन व अन्य।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक आयोजित हुई। इसमें एलएलबी और बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में बदलाव किए जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
Trending Videos


विद्या परिषद की बैठक में भारत सरकार की ओर से घोषित नई श्रम संहिताओं के परिप्रेक्ष्य में विधि विभाग की ओर से संशोधित एवं पुनर्निर्मित पाठ्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई। नए प्रावधानों को एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर व बीए एलएलबी के सातवें एवं आठवें सेमेस्टर में समाहित किया गया है। इस पहल को विद्यार्थियों को वर्तमान परिस्थितियों में विधिक परिप्रेक्ष्य से परिचित कराने एवं उन्हें समकालीन श्रम कानूनों के अनुरूप सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्या परिषद ने स्नातक स्तर पर दो नए पाठ्यक्रम बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन डाटा साइंस) एवं बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इन मशीन लर्निंग) प्रारंभ किए जाने की अनुमति दी। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई एवं डाटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में दक्ष बनाना व उद्योग की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।



संस्कृत अध्ययन केंद्र के संचालन को विद्या परिषद की स्वीकृति

महाराणा प्रताप परिसर स्थित महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ के प्रथम तल पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के सहयोग से संस्कृत अध्ययन केंद्र के संचालन की अनुमति भी विद्या परिषद ने प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed