{"_id":"69bb1d6276d25226420a9014","slug":"many-people-started-creating-ruckus-and-complained-to-sdm-khajani-gorakhpur-news-c-7-gkp1064-1262734-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिलिंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिलिंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। नंदनी इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी, सिकरीगंज का कार्यालय बुधवार सुबह 10 बजे तक नहीं खुला, जिससे सिलिंडर लेने आए सैकड़ों उपभोक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा। कई लोग हंगामा करने लगे और शिकायत एसडीएम खजनी से की। इसके बाद 10:30 बजे एजेंसी खुली और सिकरीगंज थाने के सामने सिलिंडर वितरण शुरू हुआ।
एजेंसी पर कुल 297 सिलिंडर थे, जबकि उपभोक्ताओं की संख्या 500 से अधिक थी। सिलिंडर केवल 297 लोगों को वितरित किए गए, बाकी लोग मायूस लौट गए। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि दिसंबर और जनवरी में सिलिंडर लेने के बाद अब तक उन्हें गैस नहीं मिला। ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद डीएसी नंबर नहीं मिल पा रहा, जिससे रोजाना एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
एजेंसी संचालक धर्मनाथ जायसवाल ने कहा कि कर्मचारी रात एक बजे तक काम कर रहे थे, इसलिए कार्यालय समय पर नहीं खुल सका। अधिक भीड़ के कारण वितरण में परेशानी हुई, अब गांवों में वाहन से सिलिंडर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 हजार उपभोक्ताओं में से 18 हजार एक्टिव हैं।
घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल पा रहा सिलिंडर
उरूवा बाजार। गैस की कमी से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लोग भोर में ही गैस के लिए लाइन में लग जाते हैं लेकिन नंबर आने तक सिलिंडर खत्म हो जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के इंडेन मां लक्ष्मी ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग सिलिंडर के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। मांग के अनुसार गैस कम आने के कारण बहुत सारे लोगों का नंबर आने से पहले ही सिलिंडर समाप्त हो जाता है। इसके कारण कई लोग निराश होकर घर वापस लौट जाते हैं। एजेंसी के संचालक संतलाल ने बताया कि जो गैस मिल रही है, उसका वितरण नियमों के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं तक सिलिंडर समय पर पहुंच सके लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण समस्या बनी हुई है।
रसोई गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान
जगदीशपुर। कुसम्ही क्षेत्र में स्थित इंडेन की कान्हा गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आने से उपभोक्ता हलकान रहे। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की लगातार किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। बुधवार को गैस गाड़ी न आने के कारण कई उपभोक्ताओं को लंबी लाइन में खड़े होकर भी सिलिंडर नहीं मिल पाए। लोग नाराज और परेशान दिखाई दिए। एजेंसी के मैनेजर शेषनाथ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैस की गाड़ी आने की पूरी उम्मीद है। आने के बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और नियमों के अनुसार वितरण होने तक इंतजार करने की अपील की।
Trending Videos