सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 43 thousand houses will get sewerage connection in seven wards of Gorakhpur

Gorakhpur News: मार्च तक 43 हजार से अधिक घरों को मिलेगी बड़ी राहत, 7 वार्डों में 342.19 किमी सीवर लाइन बिछेगी

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर को क्लीन सिटी बनाने के अभियान के तहत सीवरेज प्रबंधन के लिए नगर निगम ने क्षेत्र को कुल आठ जोन में बांटकर कर कार्ययोजना बनाई गई। इन आठ जोन में कुल 2318 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है जिससे करीब ढाई लाख घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा। इस व्यवस्था से शहरी क्षेत्र की करीब तेरह लाख आबादी को फायदा होगा।

More than 43 thousand houses will get sewerage connection in seven wards of Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : X @NagarNigamGkp
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने सीवरेज योजना जोन-ए-3 से संबंधित 721.40 करोड़ रुपये की जिस परियोजना को मंजूरी दी है। इससे 43,604 घरों को सीवरेज कनेक्शन मिलेगा। इस परियोजना के तहत 17 वार्डों में 342.19 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

Trending Videos


गोरखपुर को क्लीन सिटी बनाने के अभियान के तहत सीवरेज प्रबंधन के लिए नगर निगम ने क्षेत्र को कुल आठ जोन में बांटकर कर कार्ययोजना बनाई गई। इन आठ जोन में कुल 2318 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है जिससे करीब ढाई लाख घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था से शहरी क्षेत्र की करीब तेरह लाख आबादी को फायदा होगा। जोन ए पार्ट 1 (उत्तरी भाग) में 136.28 करोड़ रुपये की लागत से 64.20 किमी सीवर लाइन बिछाकर 6745 घरों को सीवर कनेक्शन दिया जा चुका है। इसी प्रकार गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 पार्ट 2 में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में 561.34 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना पर काम जारी है।

इसके जरिये 188.47 किमी सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। 30 एमएलडी की एसटीपी की स्थापना भी परियोजना में शामिल है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 43963 घरों को सीवरेज कनेक्शन मिल जाएगा।

जल निगम शहरी के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार के मुताबिक गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 पार्ट 2 में करीब 165 किमी सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। इसी साल मार्च 2026 तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed