{"_id":"6103113d8ebc3e587e1aa792","slug":"nagar-nigam-employees-will-lock-down-on-august-7-gorakhpur-city-news-gkp403720041","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम: सात अगस्त को कर्मचारी करेंगे तालाबंदी, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम: सात अगस्त को कर्मचारी करेंगे तालाबंदी, जानिए क्यों
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार
नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गोरखपुर नगर निगम के कर्मचारी सात अगस्त को नगर निगम में तालाबंदी करेंगे। इस संबंध में नगर निगम कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव नगर विकास को संबोधित नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया।
वेतन विसंगति, पदोन्नति, मृतक-सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति एवं सभी अवशेष भुगतान तथा पेंशन फंड, वर्ष 2005 से नियुक्ति कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए तथा प्रदेश के कर्मचारियों की सामूहिक बीमा पॉलिसी के मद की धनराशि तत्काल जमा करने समेत 30 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
बताया गया कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो सात अगस्त को नगर निगम में तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश के स्थानीय निकाय कर्मचारी 27 अगस्त को जीपीओ पार्क लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने के दौरान शेषनाथ पांडेय, रामअधार दास पटेल, दीपक श्रीवास्तव, रामदरश सिंह, अमृत पाल सिंह, सुरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश, शक्ति प्रकाश मिश्रा, लालचंद सिंह, राजेश श्रीवास्तव, बेचन गुप्ता, शिवचरन, गौरीशंकर, रामगति, रूदल यादव, अमर श्रीवास्तव, फरहान, देवेंद्र मिश्रा, जगदीश तिवारी, सुधीर यादव, राम अशीष आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X