सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Newlywed woman dies, in-laws accused of murder

Gorakhpur News: नवविवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies, in-laws accused of murder
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके के केवटहिया शास्त्री नगर की घटना, प्रेम विवाह के बाद से चल रहा था विवाद
Trending Videos

कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के केवटहिया शास्त्री नगर में बुधवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान रंजना साहनी (19) पुत्री सुग्गन साहनी निवासी तेलियाकुआं शास्त्री नगर के रूप में हुई है। रंजना के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, रंजना ने करीब एक वर्ष पूर्व केवटहिया शास्त्री नगर के राज साहनी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष का कहना है कि पति राज साहनी शराब का आदी है और नशे की हालत में अक्सर रंजना के साथ मारपीट करता था। साथ ही सास दहेज के लिए दबाव बनातीं थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब सात बजे रंजना का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed