{"_id":"69c5a652e789c5e9b5090c70","slug":"now-ready-made-hampers-with-mini-make-up-are-being-given-in-a-single-box-for-kanya-pujan-during-navratri-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1270201-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कन्या पूजन का बदला ट्रेंड... मिनी मेक-अप व गिफ्ट की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कन्या पूजन का बदला ट्रेंड... मिनी मेक-अप व गिफ्ट की बढ़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- नवरात्र में कन्या पूजन के लिए अब एक ही बॉक्स में मिनी मेक-अप के साथ तैयार हैंपर दिए जा रहे हैं
गोरखपुर। नवरात्र के अवसर पर होने वाले पारंपरिक कन्या पूजन में इस बार नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। जहां पहले लोग कन्याओं को अलग-अलग उपहार जैसे चुनरी, चूड़ी, बिंदी और मिठाई देते थे, वहीं अब इन सभी चीजों को एक साथ आकर्षक पैकेजिंग में ‘गिफ्ट हैंपर’ के रूप में देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खास बात यह है कि इन हैंपर में मिनी मेक-अप किट भी शामिल की जा रही है, जो महिलाओं और बच्चियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बन रही है।
दुकानदारों के मुताबिक, इस बार ग्राहकों की मांग अलग-अलग सामान खरीदने के बजाय तैयार हैंपर लेने की ज्यादा है। इन हैंपर में चूड़ी, बिंदी, हेयर क्लिप, छोटी कंघी, काजल, लिप बाम, नेल पॉलिश जैसी चीजों को एक सुंदर बॉक्स या टोकरी में सजाया जा रहा है। साथ ही, कुछ हैंपर में चॉकलेट और छोटे खिलौने भी जोड़े जा रहे हैं, जिससे बच्चों में उत्साह और बढ़ जाता है। ये हैंपर 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं, जो सामग्री और सजावट के अनुसार बदलते हैं। कुछ दुकानदार ग्राहकों की मांग पर कस्टमाइज्ड हैंपर भी तैयार कर रहे हैं, जिसमें ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार सामान शामिल करवा सकते हैं।
दुकानदार आनंद ने बताया कि हैंपर का यह ट्रेंड समय की बचत और सुविधा के कारण लोकप्रिय हो रहा है। पहले जहां ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों से सामान जुटाना पड़ता था, वहीं अब एक ही जगह पर आकर्षक पैकेज में सभी चीजें उपलब्ध हो जाती हैं। इसके अलावा, हैंपर की सजावट भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिससे यह एक बेहतर और सुसज्जित विकल्प बन गया है। महिलाओं ने बताया कि हैंपर देने से कन्या पूजन अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बन गया है। एक जैसे पैक होने से सभी कन्याओं को समान उपहार देना आसान हो जाता है और कार्यक्रम में एकरूपता भी बनी रहती है। साथ ही, मिनी मेक-अप किट शामिल होने से बच्चियां भी इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर रही हैं।