सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the days of riots, curfews, anarchy and looting have begun.

प्रदेश की धरती पर गुंडे, माफिया को पनपने नहीं देंगे : सीएम योगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Now the days of riots, curfews, anarchy and looting have begun.
विज्ञापन
- अब दंगे, कर्फ्यू, अराजकता और लूटखसोट के दिन लग गए
Trending Videos

- खाएंगे हिंदुस्तान का लेकिन गाएंगे नहीं, इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा नया भारत
- बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के साथ घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य का सीएम योगी ने किया लोकार्पण


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की धरती पर गुंडों और माफिया को पनपने नहीं देंगे। गुंडों और माफिया की जहां जगह होगी, वहां उन्हें पहुंचा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, अराजकता और लूटखसोट के दिन लद गए हैं। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों और महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी है। सरकार हर व्यक्ति के जीवन की सुगमता और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सीएम ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये ऐसे लोग हैं जो खाएंगे हिंदुस्तान का लेकिन हिंदुस्तान का गाएंगे नहीं। नया भारत इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा।

सीएम योगी रविवार की शाम घंटाघर स्थित अमर बलिदानी बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, घंटाघर के सौंदर्यीकरण कार्य के लोकार्पण और विरासत गलियारा पांडेयहाता के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, 2017 के बाद आज भी प्रदेश, इसका तंत्र और पुलिस वही है लेकिन आज इसकी पहचान बदल गई है। आज का उत्तर प्रदेश अब उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश बन चुका है। अब यहां अराजकता नहीं है बल्कि यह माफियामुक्त हो चुका है। सुरक्षित माहौल में व्यापारी और बेटियों ने स्वावलंबन की नई ऊंचाई की यात्रा शुरू की है। बिना भेदभाव सबको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो राष्ट्र के प्रतीकों, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान को सम्मान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

पुलिस को हिदायत, गुंडों का फन उठे तो उसे कुचल दीजिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो नजारा बदलते देर नहीं लगती। विरासत गलियारा और मल्टीलेवल पार्किंग व कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स इसके उदाहरण हैं। सरकार की नीयत साफ है तो विरासत गलियारा के पहले फेज का काम लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि, संकीर्णता में उठाए गए कदम से माफिया और मच्छर को पनपने का मौका मिलता है। इसलिए लोमड़ी की तरह ताक लगाए बैठे ऐसे लोगों को अवसर नहीं देना है जो शोषण का कारण बनते थे। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में माफिया और गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति बनी रहेगी। पुलिस को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि, जहां भी गुंडों का फन उठे, उसे कुचल दीजिए।
सीएम ने कहा कि, 2017 के पहले इसी गोरखपुर की पहचान माफिया, मच्छर और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार ने गोरखपुर सहित प्रदेश को माफियामुक्त, उपद्रवमुक्त, दंगामुक्त, मच्छरमुक्त और इंसेफिलाइटिसमुक्त बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed