सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The exams will be held in two shifts, with 7,468 candidates appearing on the first day.

डीडीयू : यूजी-पीजी की वार्षिक परीक्षाएं आज से

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The exams will be held in two shifts, with 7,468 candidates appearing on the first day.
विज्ञापन
- दो पालियों में होंगी परीक्षाएं, पहले दिन 7468 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Trending Videos

- पहली पाली में आठ और दूसरी पाली में 12 विषयों की परीक्षाएं
- सभी नोडल केंद्रों पर पर पहुंची कॉपियां और प्रश्नपत्र


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-26 की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यह परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से पूर्वांह्न 11 और दोपहर एक से शाम चार बजे तक आयोजित होगी। पहले दिन 20 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इनमें पहली पाली में आठ और दूसरी पाली में 12 विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके लिए कुल 7,468 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 3819 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 1772 पुरुष व 2047 महिला परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी तरह दूसरी पाली में 3,649 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 1,891 पुरुष एवं 1,758 महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, पहले दिन संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, वाणिज्य, उर्दू एवं अर्थशास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। प्रश्नपत्रों में शैक्षिक मनोविज्ञान एवं सांख्यिकी, लेखा एवं सांख्यिकी, लागत लेखांकन एवं अंकेक्षण, आधुनिक गद्य, वेद एवं उपनिषद, काव्य, राजनीतिक विचारों का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, संगठनात्मक व्यवहार, सूक्ष्म एवं समष्टि अर्थशास्त्र जैसे विषय शामिल हैं। बता दें कि सेमेस्टर परीक्षाएं 10 अप्रैल से प्रस्तावित हैं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed