{"_id":"69cedc3994376a5b460aecf3","slug":"now-there-is-a-long-queue-at-the-new-agency-for-kyc-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277603-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार गैस एजेंसियों पर ट्रांसफर हुए कन्हैंया एजेंसी के 4171 कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार गैस एजेंसियों पर ट्रांसफर हुए कन्हैंया एजेंसी के 4171 कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई एजेंसी पर अब केवाईसी कराने के लिए लग रही लंबी लाइन
एक महीने से गैस लेने के लिए परेशान हैं उपभोक्ता
गोरखपुर। नौसड़ स्थित कन्हैया गैस एजेंसी के बंद होने के बाद वहां के 4171 उपभोक्ताओं के कनेक्शन को शहर की अन्य चार गैस एजेंसियों में समायोजित किया गया है। इसके चलते अब इन चारों प्रमुख एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। केवाईसी कराने लिए एजेंसियों पर सुबह से ही भीड़ जुट रही है। एक महीने से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डन गैस में 873, कृष्ण भगवान गैस में 2115, शुक्ला गैस में 781, गोरखपुर ट्रेडिंग में 402 उपभोक्ताओं का कनेक्शन समायोजित किया गया है। नए उपभोक्ताओं के पहुंचने से एजेंसियों की नियमित व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
बृहस्पतिवार को फलमंडी के पास गोल्डन गैस एजेंसी पर केवाईसी के साथ ही गैस सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ लगी रही है। जिन उपभोक्ताओं का केवाईसी हो गया था, उन्हें सिलिंडर दिया गया। लाइन में लगे प्रमोद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से परेशान था पर अब गैस सिलिंडर मिल गया। संगीता मौर्या ने बताया कि पहले मेरा गैस कनेक्शन कन्हैया गैस सर्विस से था। बाद में पता चला कि एजेंसी बंद हो गई है। अब केवाईसी कराने के लिए दिक्क्त हो रही है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कन्हैया गैस एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं को दूसरी चार एजेंसियों में समायोजित कर दिया गया है। सभी उपभोक्ता केवाईसी करा कर अपना सिलिंडर बुक करा सकते हैं।
Trending Videos