सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Chaitra Navratri, devotees thronged the Mata's temples since morning.

Gorakhpur News: अष्टमी व्रत रहकर श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां दुर्गा के किए दर्शन-पूजन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
On Chaitra Navratri, devotees thronged the Mata's temples since morning.
विज्ञापन
- चैत्र नवरात्र पर माता के मंदिरों में सुबह से ही उमड़े रहे श्रद्धालु
Trending Videos


-गोलघर काली मंदिर, बुढि़या माता मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर व जंगल कौड़िया दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया पूजन



गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर्व पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जय माता दी के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

श्रद्धालुओं ने गोलघर काली मंदिर, कुसम्ही स्थित बुढि़या माता मंदिर, चौरीचौरा स्थित तरकुलहा देवी मंदिर व जंगल कौड़िया स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर के विभिन्न माता के मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालु सुबह-सुबह ही मंदिरों में पहुंच गए थे, जिससे दिनभर भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल, चुनरी, फूल-माला और प्रसाद अर्पित किया। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। इससे पूरा माहौल भक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed