{"_id":"69c055b156832da9230907da","slug":"on-sunday-the-maximum-temperature-was-seven-degrees-below-normal-and-the-minimum-was-39-degrees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266499-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बादलों की आवाजाही और हवाओं से सुहाना रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बादलों की आवाजाही और हवाओं से सुहाना रहा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक धूप-छांव का खेल चला। रविवार को दिन में मौसम सुहाना रहा। हालांकि, सूर्यास्त के बाद ठंड का अहसास होने लगा।
रविवार को तापमान अधिकतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट। न्यूनतम तापमान इससे पहले 28 फरवरी को 14 डिग्री से नीचे रहा था। शनिवार को सुबह बारिश और दिनभर तेज हवाओं का असर रात के मौसम पर पड़ा। शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक शीत पड़ी।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से सात डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे होने के कारण सुबह के समय धुंध की स्थिति बन सकती है।
Trending Videos