सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On the complaint of a female passenger, the RPF strictly made the male passengers get off the train.

Gorakhpur News: सत्याग्रह एक्सप्रेस के महिला कोच में सीट को लेकर पुरुष यात्रियों से नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
On the complaint of a female passenger, the RPF strictly made the male passengers get off the train.
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। शनिवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ने के बाद जब सामान्य कोच में जगह नहीं मिली तो कुछ यात्री महिला कोच में चढ़ गए। इस दौरान महिलाओं से नोकझोंक भी हुई। बाद में आरपीएफ ने सख्ती से कोच में बैठे लोगाें को कोच से नीचे से उतारा।
Trending Videos

रक्सौल से आनंद बिहार टर्मिनस सत्याग्रह एक्सप्रेस के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर जैसे ही आई जनरल कोच में चढ़ने के लिए भीड़ लग गई। कोच में पहले से भीड़ ज्यादा थी इसलिए कुछ यात्री चढ़ नहीं पाए। वे महिला कोच में चढ़ने लगे तो कुछ महिलाओं ने विरोध जताया। महिला कोच में बैठीं सरिता सिंह ने पुरुष यात्री को बैठाने से मना कर दिया। सीट को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके सरिता सिंसिंह कोच से नीचे उतरकर आरपीएफ से शिकायत की। आरपीएफ ने कोच में बैठे लोगाें को सख्ती के साथ उतारा। सभी यात्री दूसरे कोच में किसी तरह पावदान के पास ही लटक कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed