{"_id":"6a82278958c711dabb0438d2","slug":"one-of-two-sisters-injured-in-an-accident-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419408-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुर्घटना में घायल दो सगी बहनों में एक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुर्घटना में घायल दो सगी बहनों में एक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के सामने शनिवार को कार की चपेट में आने से दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान तीजा (22) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बरगदही गांव के केवटान टोला निवासी रामाज्ञा निषाद की बेटियां उषा (28) और तीजा शनिवार दोपहर करीब एक बजे खेत से घर लौट रही थीं। एक्सलेंस एकेडमी स्कूल के सामने फोरलेन पर गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। परिजन दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। करीब 24 घंटे बाद रविवार दोपहर इलाज के दौरान तीजा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश की जा रही थी। रविवार को चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।