फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One 'Panna Pramukh' will be appointed for every 50 voters; the list must be prepared and a report sent to the state office this month.

Gorakhpur News: बूथ अध्यक्ष के बाद अब पन्ना प्रमुख का सत्यापन करने में जुटी भाजपा

Mon, 03 Aug 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
One 'Panna Pramukh' will be appointed for every 50 voters; the list must be prepared and a report sent to the state office this month.
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ अध्यक्षों के गठन के बाद अब पन्ना प्रमुखों के सत्यापन में जुट गई है। सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि कागजों पर बनाए गए पन्ना प्रमुख वास्तव में सक्रिय हैं या नहीं। वे अपने पन्ने के मतदाताओं से संपर्क करते हैं या निष्क्रिय हो गए हैं। निष्क्रिय की जगह सक्रिय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी या पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को दायित्व सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


आमतौर पर बूथ स्तर पर हर वोटर लिस्ट में 800 से 1200 तक मतदाता होते हैं। उनके नाम करीब 16 से 18 पन्नों में दर्ज होते हैं। हर पन्ने पर अमूमन 50 से 60 वोटरों के नाम होते हैं। गोरखपुर (नगर) और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर भाजपा के कुल 892 बूथ और 13039 पन्ना प्रमुख हैं। इसी प्रकार जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्राें में करीब 1.80 लाख पन्ना प्रमुख हैं। अब सभी का सत्यापन कार्य चल रहा है। संगठन स्तर पर इसके लिए बूथ और मंडल स्तर की कमेटी के पदाधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

बोले अध्यक्ष
बूथ प्रबंधन के क्रम में चुनाव से पहले पन्ना प्रमुखों का मनोनयन किया जाता है। पन्ना प्रमुखों पर मतदाताओं को सहेजने की महती जिम्मेदारी होती है, इसलिए उन्हें पार्टी की ताकत के तौर पर देखा जाता है। पहले से बनाए गए सभी पन्ना प्रमुख का सत्यापन किया जा रहा है। निष्क्रिय पन्ना प्रमुख की जगह सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस महीने सत्यापन करके रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed