सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One party accused the woman of molestation and the other of harassing her by calling her.

Gorakhpur News: दो पक्षों में मारपीट, छेड़खानी का आरोप, छह पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
One party accused the woman of molestation and the other of harassing her by calling her.
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने छेड़खानी के विरोध में मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष ने युवती पर बेटे को कॉल कर परेशान करने और गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, सरहरी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी पोती सिलाई और ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। इस दौरान आरोपी युवक मिथुन रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान करता था। डर और शर्म के कारण युवती ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। बीते 23 मार्च को जब युवती घर में अकेली थी, आरोपी मिथुन घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी की मां मालती, बहन पिंकी और भाई आर्यन भी मौके पर पहुंचे और पोती से मारपीट करते हुए धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मालती ने भी तहरीर दी कि वह युवती उसके बेटे को फोन कर परेशान करती थी। जब वे शिकायत करने उसके घर गए, तो विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed