{"_id":"69af387601e8f036b90ad842","slug":"out-of-2206-applications-1252-were-approved-291-children-could-not-be-allotted-due-to-filling-of-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1252576-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : ऑनलाइन लॉटरी में 961 बच्चों को मिले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : ऑनलाइन लॉटरी में 961 बच्चों को मिले स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लॉटरी के माध्यम से चयनित 961 बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यालय आवंटित किए गए।
इस चरण में कुल 2206 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1252 आवेदन स्वीकृत किए गए। कुल 954 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए। स्वीकृत आवेदनों के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 961 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए। वहीं सीटें भर जाने के कारण 291 बच्चों को इस चरण में विद्यालय आवंटित नहीं हो सका। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चयनित अभिभावकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तीसरे चरण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
Trending Videos