{"_id":"69af8237691f243928067209","slug":"wife-was-having-an-affair-young-man-committed-suicide-after-kill-two-children-in-maharajganj-2026-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों की हत्या और आत्महत्या मामले में नया मोड़, अमरीश ने इस वजह से उजाड़ दिया परिवार; सबको थी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों की हत्या और आत्महत्या मामले में नया मोड़, अमरीश ने इस वजह से उजाड़ दिया परिवार; सबको थी ये जानकारी
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:31 AM IST
सार
महराजगंज के नौतनवां में बच्चों की हत्या और आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसएसबी में तैनात महिला के पति ने पूरे परिवार को क्यों खत्म किया, इसकी वजह सामने आ गई है। इस वजह की जानकारी परिवार ही नहीं बल्कि महिला के विभागीय अधिकारियों को भी थी।
विज्ञापन
1 of 12
maharajganj suicide and murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के महराजगंज के नौतनवां में हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। एक युवक ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिख युवक ने खुद भी जान दे दी।
यूपी के महराजगंज के नौतनवां में हुई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। एक युवक ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। दोनों बच्चों की हत्या के बाद सुसाइड नोट लिख युवक ने खुद भी जान दे दी।
दरअसल, पति-पत्नी के बीच 'वो' की एंट्री ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। महिला के पति द्वारा सुसाइड नोट और वीडियो में जिस कथित प्रेमी सोनू गौतम के कारण पूरा परिवार खत्म होने की बात कही गई है। वह भी गाजीपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 12
maharajganj suicide and murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की प्राथमिक जांच में अब तक जो बात सामने आई वह यह है कि सोनू गौतम भी गाजीपुर जिले में ही किसी दूसरे गांव का रहना वाला है। बंदना की उससे पढ़ाई के दौरान ही मुलाकात हुई थी। पुरानी पहचान होने के कारण उनकी दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
रोती-बिलखती एसएसबी की महिला सफाईकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति को दोनों के रिश्ते से एतराज होने पर कुछ दिनों तक बातचीत भी बंद रही लेकिन फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। पति द्वारा बनाए गए वीडियो के मुताबिक दोनों में आए दिन फोन और वीडियो कॉल पर लगातार बातचीत होती थी।
एसएसबी में तैनात सफाई कर्मी बंदना के पति अमरीश ठाकुर और दोनों बच्चों का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर रात अमरीश के भाई अश्वनी कुमार शास्त्री को सुपुर्द कर दिया। रात में ही परिजन तीनों शव को लेकर गाजीपुर चले गए। सोमवार की सुबह शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गाजीपुर में स्थित उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
5 of 12
घटनास्थल की जांच-पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसबी की 66वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात बंदना निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के पति अमरीश ठाकुर ने पारिवारिक कलह में रविवार की सुबह कस्बे के गांधी नगर वार्ड स्थित अपने किराए के कमरे में अपनी बेटी कंचन (4) और बेटे अमरेंद्र (3) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के समय एसएसबी कर्मी बंदना ड्यूटी पर गई थीं। सूचना पर जब तक वह और पुलिस फोर्स पहुंची तब तक तीनों अपना दम तोड़ चुके थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।