{"_id":"69af3b18424f41757602529a","slug":"after-10-km-you-will-have-to-pay-only-rs-5-more-for-travelling-one-km-further-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1252086-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिटी बस के किराए में संशोधन, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिटी बस के किराए में संशोधन, यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट ने सिटी बस में यात्रा करने वाले लोगों को राहत देते हुए किराए में संशोधन किया है। संशोधित किराए के अनुसार, 10 किलोमीटर के बाद प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए अब पांच रुपये ही ज्यादा देने होंगे। पहले इसके लिए 10 रुपये देने पड़ते थे।
इसके साथ ही दूरी के अनुसार किराये की नई श्रेणियां भी तय की गई हैं। संशोधन के अनुसार, अब छह से नौ किलोमीटर तक की यात्रा पर 20 रुपये, नौ से 12 किलोमीटर तक 25 रुपये, 12 से 15 किलोमीटर तक 30 रुपये और 15 से 19 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 35 रुपये किराया देना होगा।
पहले छह से 10 किलोमीटर तक 20 रुपये और 10 से 14 किलोमीटर तक की यात्रा पर 30 रुपये किराया लिया जाता था। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और दूरी के अनुसार किराए को संतुलित करने के उद्देश्य से यह संशोधन किया गया है। इससे छोटी और मध्यम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos