{"_id":"69af39bc9883796fe404052b","slug":"traffic-will-be-affected-due-to-repair-of-the-old-bridge-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1252254-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट पुल : 17 से एक लेन बंद कर मरम्मत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट पुल : 17 से एक लेन बंद कर मरम्मत की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने पुल की मरम्मत के चलते प्रभावित रहेगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजघाट के पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के चलते 17 मार्च से यातायात प्रभावित रहेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल के जाॅइंट एक्सपेंशन की मरम्मत के लिए एक लेन बंद करने का प्रस्ताव पहले 11 मार्च से लागू करने की योजना बनाई थी लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे मंजूरी नहीं दी।
दरअसल, 15 और 16 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर में यातायात का दबाव अधिक रहने की आशंका है। इसी कारण जाम की स्थिति से बचने के लिए पुल पर मरम्मत कार्य की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि अब 17 मार्च से पुल की एक लेन बंद कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्य के दौरान यातायात को नियंत्रित करते हुए वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी, जिससे लोगों को कुछ समय तक असुविधा हो सकती है।
नया पुल: बस दो और पिलर बाकी
वहीं, राप्ती नदी पर बन रहे दो नए पुलों के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। निर्माण कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए नदी की धारा को अस्थायी रूप से मोड़ा गया है। फिलहाल करीब 50 मीटर के दायरे में ही नदी का पानी बह रहा है। पुल के मध्य भाग में अभी दो और पिलर बनाए जाने हैं, जिनके निर्माण की तैयारी की जा रही है। कुल 10 पिलर पर ये पुल खड़ा होगा। निर्माण स्थल पर दोनों ओर दो-दो मशीनें लगाई गई हैं, जो नदी के भीतर से मिट्टी निकालकर पिलर की जगह पर भराई कर रही हैं। बांस-बल्लियों के सहारे बनाए गए अस्थायी रास्ते से मजदूर और मशीनें नदी के बीच तक पहुंचकर पिलर निर्माण का कार्य कर रही हैं। घाट की ओर बन रहे दूसरे पुल के फाउंडेशन के लिए भी पहले ही नदी की धारा को मोड़ दिया गया है। निर्माण के दौरान पांचवां पिलर थोड़ा टेढ़ा हो गया था, जिसके बाद तकनीकी सुधार कर आगे का काम जारी रखा गया। वर्तमान में पांचवें और छठवें पिलर के लिए नाव और मशीनों से गिट्टी भराई की जा रही है। करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इन पुलों को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पुल तैयार होने के बाद सड़क को आठ लेन का स्वरूप दिया जाएगा, जिससे वाहनों का आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
Trending Videos