फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   PAC 32nd Battalion Lucknow defeated in the final of the 27th Inter-Corps Competition.

बैडमिंटन : पीएसी गोरखपुर बना चैंपियन

Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
PAC 32nd Battalion Lucknow defeated in the final of the 27th Inter-Corps Competition.
गोरखपुर। 27वीं अंतरवाहिनी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान पीएसी 26वीं वाहिनी, गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर ने बैडमिंटन का खिताब अपने नाम कर लिया। टेबल टेनिस में भी गोरखपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

बैडमिंटन का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को पीएसी 26वीं वाहिनी, गोरखपुर और पीएसी 32वीं वाहिनी, लखनऊ के बीच हुआ। पहले मैच में लखनऊ के रोहित गोस्वामी ने गोरखपुर के प्रभात सिंह को 2-0 से हराया। इसके बाद युगल में गोरखपुर के प्रभात सिंह और धीरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के अहमद अली और रोहित गोस्वामी को 2-1 से हराकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक रिवर्स मैच में गोरखपुर के धीरेंद्र पांडेय ने लखनऊ के अहमद अली को हराकर टीम को चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पीएसी गोरखपुर ने पीएसी 10वीं वाहिनी, सीतापुर को, 30वीं वाहिनी गोंडा ने 2वीं वाहिनी सीतापुर को, 32वीं वाहिनी लखनऊ ने 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर को और 11वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने एसडीआरएफ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में गोरखपुर ने लखनऊ को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोंडा ने सीतापुर को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला गोंडा और गोरखपुर के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed