{"_id":"6a59496e2282115e9d0a7b72","slug":"a-reshuffle-has-been-carried-out-in-the-district-following-the-transfer-of-nine-sub-divisional-magistrates-to-other-districts-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1388446-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ज्ञान प्रताप सिंह बने सदर एसडीएम, पांच नए एसडीएम की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ज्ञान प्रताप सिंह बने सदर एसडीएम, पांच नए एसडीएम की तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में नौ उप जिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह को सदर क्षेत्र का उप जिलाधिकारी (एसडीएम) बनाया गया है। वहीं, पांच तहसीलों में भी नए एसडीएम की तैनाती की गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत नमन मेहता को सहजनवा, मनीष कुमार को गोला, मलखान सिंह को बांसगांव, आनंद कटारिया को खजनी व रवि कुमार सिंह को चौरीचौरा का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, 30 जून को तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह को पदोन्नत कर उप जिलाधिकारी बनाया गया था और उनका तबादला अयोध्या में एसडीएम पद पर कर दिया गया था। उनका तबादला रद कर दिया गया है और अब एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।