{"_id":"6a59497544a2eb38a7048aaf","slug":"allegations-of-police-harassment-in-cases-involving-old-pledged-jewelry-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1387508-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेबुनियाद आरोपों पर कार्रवाई रोकने की मांग, सराफा कारोबारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेबुनियाद आरोपों पर कार्रवाई रोकने की मांग, सराफा कारोबारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुराने गिरवी जेवर के मामलों में पुलिस उत्पीड़न का लगाया आरोप
- बिना ठोस साक्ष्य कार्रवाई न करने की उठाई मांग
- एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जांच के बाद ही कार्रवाई के दिए निर्देश
बड़हलगंज। पुराने गिरवी जेवर के मामलों में बिना पर्याप्त साक्ष्य सराफा कारोबारियों पर लगाए जा रहे आरोपों और कथित पुलिस उत्पीड़न के विरोध में बृहस्पतिवार को सराफा व्यापार मंडल गोरखपुर और बड़हलगंज के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि बिना जांच और ठोस साक्ष्य के किसी भी सराफा व्यवसायी के खिलाफ कार्रवाई न की जाए।
सराफा व्यापार मंडल, बड़हलगंज के अध्यक्ष गंगा सोनी और गोरखपुर सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कुछ लोग वर्षों पुराने कथित गिरवी जेवर के मामलों में बिना किसी दस्तावेजी साक्ष्य के कारोबारियों पर जेवर हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। कई मामलों में गिरवी की अवधि सात, आठ या दस वर्ष पुरानी बताई जाती है, जबकि इतने लंबे समय का कोई प्रमाणिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2022 से साहूकारी विनियमन अधिनियम समाप्त कर दिया है। इसके बाद से सराफा व्यवसायी इस अधिनियम के तहत गिरवी का लेन-देन नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद पुराने और अप्रमाणित आरोपों के आधार पर पुलिस कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रेषित कर दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सराफा व्यवसायी महेश वर्मा, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा, श्रीनिवास सोनी, श्रीकांत सोनी, बंधु वर्मा, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।