फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Won the title by defeating Maharana Pratap FC 2-1.

Gorakhpur News: यूपी पुलिस जोन बनी मानसून गोल्ड कप की चैंपियन

Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Won the title by defeating Maharana Pratap FC 2-1.
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के मैदान पर आयोजित गोरखपुर मानसून गोल्ड कप 2026 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब यूपी पुलिस जोन ने जीत लिया। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में यूपी पुलिस जोन ने महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 11वें मिनट में मोहम्मद अली के शानदार तालमेल के बाद अमित पासवान ने गोल कर यूपी पुलिस जोन को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब ने वापसी करते हुए 22वें मिनट में सौरभ के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया। अंतिम चरण में यूपी पुलिस जोन के आबुद्दीन ने निर्णायक गोल दागकर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। मैच के अंतिम समय में दोनों टीमों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महाराणा प्रताप की टीम मैदान से बाहर आ गई।
विज्ञापन

फाइनल के मुख्य अतिथि सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. जेवियर मारिया राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और स्मृति चिह्न प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिव कुमार श्रीवास्तव, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और एमजी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेकानंद मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed