{"_id":"6a594955d3333ff89406446e","slug":"incident-at-amarnath-smarak-inter-college-in-gulriha-town-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1387692-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल का ताला तोड़कर 20 हजार नकदी, एक लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल का ताला तोड़कर 20 हजार नकदी, एक लाख का सामान चोरी
Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के गुलरिया कस्बे में स्थित अमरनाथ स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फुलवरिया गांव निवासी विनोद सिंह गुलरिहा कस्बे में अमरनाथ स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज का संचालन करते हैं। बुधवार शाम रोज की तरह स्कूल बंद कर वह घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब प्रबंधक विनोद सिंह स्कूल पहुंचे तो गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर मेज की दराज में रखे 20 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा चोर एक कंप्यूटर, सीपीयू, दो सीसीटीवी कैमरे, दो टीवी और एक टुल्लू पंप समेत अन्य सामान उठा ले गए। विनोद सिंह ने डायल-112 पर सूचना दी।
विद्यालय प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में दो बार चोरी हो चुकी है। पांच मई और 11 जुलाई को भी चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी किया था। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।