सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police are interrogating three suspected women in custody

ऋषभ हत्याकांड : पुलिस की मौजूदगी में 50 घंटे बाद किया गया दाह संस्कार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Police are interrogating three suspected women in custody
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के रावतपार में शौचालय के टीनशेड पर मिले ऋषभ यादव के शव का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर हुआ। ऋषभ की हत्या के बाद परिजन व ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए नामजद तीन आरोपियाें की गिरफ्तारी और नौकरी की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद शुक्रवार की देर शाम वह माने। करीब 50 घंटे बाद पिता उदयचंद यादव ने बेटे के शव का अंतिम संस्कार किया।
Trending Videos

गगहा थाना के रावतपार निवासी ऋषभ यादव बैंकाक रहता था। फरवरी में बहन की शादी में वह घर आया था। इसी बीच बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव नग्न अवस्था में गांव में स्थित शौचालय के टीनशेड पर मिला। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के समझाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी चांदनी को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। देर शाम आश्वासन मिलने के बाद परिजन माने और शव लेकर घर चले गए। इधर पत्नी ने गांव की एक युवती और उसके परिजन पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर शनिवार को दिनभर पूछताछ की। वहीं आशंका में कुछ व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सुबह के समय शव का अंतिम संस्कार हो गया। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


अक्सर लाउंड्री में बिताता था रात
ग्रामीणों के अनुसार, बैंकाक जाने से पहले ऋषभ ने गांव के बाहर हाईवे पर एक लाउंड्री की दुकान खोल रखी थी। बैंकाक जाने के बाद दुकान बंद हो गई लेकिन वह जब भी बैंकाक से घर आता था तो वह अक्सर वहीं रात गुजारता था। उसका मोबाइल भी बीते 22 फरवरी को कहीं खो गया था। इसकी शिकायत भी उसने कहीं नहीं की थी। पुलिस अब दुकान पर आने-जाने वालों की लिस्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed