{"_id":"69c4513a8933599dee09b31f","slug":"police-have-opened-history-sheets-of-four-accused-in-shahpur-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1269752-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार : फ्लाई इन होटल के संचालक समेत चार आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार : फ्लाई इन होटल के संचालक समेत चार आरोपियों की खुली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में हुक्का बार में देह व्यापार के मामले में फ्लाई इन होटल के संचालक अनुराग सिंह समेत चार आरोपियों की पुलिस ने ‘बी’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इनकी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
अनुराग सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपियों में बेतियाहाता चौकी के पास दुकानदार की पिटाई के आरोपी रमन सिंह, कुड़ाघाट में जुआ खेलवाने के मामले में जेल जा चुके रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन और जालसाजी के आरोपी सत्यवान यादव शामिल हैं।
शाहपुर थाना क्षेत्र के फ्लाई इन होटल में संचालित जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट और हुक्का बार में देह व्यापार का खुलासा पुलिस ने किया था। जांच में पता चला कि होटल संचालक अनुराग सिंह अपने साथियों के साथ देह व्यापार का गिरोह चला रहा था। अनुराग सिंह मूल रूप से देवरिया का रहने वाला है और वर्तमान में गीता वाटिका, शाहपुर में रहता है।
उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट, पोक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2025 में बेतियाहाता चौकी के पास डोसा दुकानदार की पिटाई के मामले में आरोपी रमन सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों के सामने दुकानदार को पीटा और घर ले जाकर बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं।
इधर, कुनराघाट निवासी रजत अग्रहरी उर्फ कल्लन जुआ खेलवाने के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, मारपीट, जुआ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर-2 निवासी सत्यवान यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
Trending Videos