{"_id":"69dc055a4c5def506f03016c","slug":"police-investigate-call-details-of-bride-robber-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1287715-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन: शादी के नाम पर राजस्थान के परिवार से की ठगी, कई राज्यों में फैला है जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन: शादी के नाम पर राजस्थान के परिवार से की ठगी, कई राज्यों में फैला है जाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
सार
जांच में सामने आया है कि राजू की बातचीत राजस्थान की एक महिला से भी हुई थी, जिसने आगे परिवार से संपर्क साधा। इसके बाद कथित मौसी के जरिये एक युवती को फर्जी शादी के लिए तैयार किया गया। हालांकि, पुलिस को अब तक न तो कथित मौसी और न ही राजू से युवती की स्पष्ट पहचान मिल पाई है।
आरोपियों ने राजस्थान से आए को झांसा देने के लिए जयमाल तक करवा दिया था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक परिवार से ठगी करने और फर्जी शादी रचाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पूरे प्रकरण में शामिल मुख्य किरदार लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही बिचौलिए के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल रिकॉर्ड की मदद से जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग राज्यों में संपर्क स्थापित कर लोगों को फंसाने का काम किया। राजस्थान के परिवार को गोरखपुर बुलाने की पूरी प्रक्रिया हरियाणा के राजू नाम के व्यक्ति के माध्यम से हुई थी।
Trending Videos
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग राज्यों में संपर्क स्थापित कर लोगों को फंसाने का काम किया। राजस्थान के परिवार को गोरखपुर बुलाने की पूरी प्रक्रिया हरियाणा के राजू नाम के व्यक्ति के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि राजू की बातचीत राजस्थान की एक महिला से भी हुई थी, जिसने आगे परिवार से संपर्क साधा। इसके बाद कथित मौसी के जरिये एक युवती को फर्जी शादी के लिए तैयार किया गया। हालांकि, पुलिस को अब तक न तो कथित मौसी और न ही राजू से युवती की स्पष्ट पहचान मिल पाई है।
दोनों ही लगातार जानकारी टाल रहे हैं, जिससे जांच में मुश्किलें बढ़ रही हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि युवती एम्स क्षेत्र के सोनबरसा इलाके में किराए के मकान में रहती थी। अब पुलिस उस मकान मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिससे युवती की वास्तविक पहचान और उसके नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिल सके।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है। पुलिस टीम लगातार तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।