सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Posing as a police officer, he threatened and blackmailed her with pornographic videos.

'गूगल पर अश्लील वीडियो देखती हो': खुद को पुलिस अधिकारी बता धमकाया, कर रहा ब्लैकमेल- वायरल करने की दे रहा धमकी

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार

कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का उच्च अधिकारी बताते हुए कहा कि वह गूगल पर अश्लील वीडियो देखती है और उसका पूरा रिकॉर्ड उसके पास मौजूद है। आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और तुरंत पुलिस व मीडिया को घर भेजा जाएगा।

Posing as a police officer, he threatened and blackmailed her with pornographic videos.
अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 18 वर्षीय युवती को डराया और उससे न्यूड वीडियो बनवाकर मोबाइल पर मंगवाया। अब उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।
Trending Videos


पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहन के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का उच्च अधिकारी बताते हुए कहा कि वह गूगल पर अश्लील वीडियो देखती है और उसका पूरा रिकॉर्ड उसके पास मौजूद है। आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और तुरंत पुलिस व मीडिया को घर भेजा जाएगा।

इस धमकी से घबराई युवती ने पहले आरोपी से माफी मांगी लेकिन वह लगातार दबाव बनाता रहा। उसने कहा कि बचने का एक ही तरीका है कि वह अपना न्यूड वीडियो बनाकर उसे भेजे ताकि वह जांच कर सके। डर के चलते युवती ने आरोपी की बात मान ली और अपना वीडियो व फोटो उसे व्हाट्सएप पर भेज दिया।

इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बार-बार कॉल कर रुपये की मांग करने लगा और धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
डर के कारण युवती ने आरोपी के खाते में 16 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए।

इसके बावजूद आरोपी की मांगें लगातार बढ़ती जा रही हैं। घटना के बाद से युवती मानसिक रूप से काफी परेशान है और घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रही है। परिजनों ने हिम्मत जुटाकर शाहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच सीओ गोरखनाथ को मिली है। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed