{"_id":"69db6783a04ad9129700e486","slug":"three-arrested-including-husband-in-death-of-newlywed-in-pipiganj-gorakhpur-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिपोर्ट ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन नवविाहिता की हो गई थी संदिग्ध मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रिपोर्ट ने खोला राज: शादी के दूसरे दिन नवविाहिता की हो गई थी संदिग्ध मौत, पति समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची। आरोप है कि, शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नवविवाहिता की हत्या में गिरफ्तार आरोपी पिता और पुत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मनोज, ससुर मुन्नीलाल और सास परमा देवी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव का है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी कमल प्रभा देवी ने तहरीर में बताया कि बेटी सीमा की शादी बीते फरवरी माह में बढ़नी गांव निवासी मनोज के साथ हुई थी। 21 फरवरी को सीमा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि, शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और बेटी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शादी के बाद से ही सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर मृतका के पति मनोज, ससुर मुन्नीलाल और सास परमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर मृतका के पति मनोज, ससुर मुन्नीलाल और सास परमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।