सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire breaks out in a house in Kabadi Gali, near the Students' Union in Gorakhpur; panic ensues.

टल गया बड़ा हादसा: मकान की तीसरी मंजिल पर लगी आग, लाखों का सामान जला- मची अफरा-तफरी

Rohit Singh Rohit Singh
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

कबाड़ी गली निवासी मंजू देवी पत्नी किशोर कुमार के मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब 15 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक किचन में रखे फ्रिज, कूलर, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।
 

Fire breaks out in a house in Kabadi Gali, near the Students' Union in Gorakhpur; panic ensues.
घर के एक कमरे में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर के छात्रसंघ भवन स्थित कबाड़ी गली में शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे मकान की तीसरी मंजिल पर बने किचन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया। घर के अंदर मौजूद परिवार के लोगों ने बाहर निकलकर जान बचाई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Trending Videos


कबाड़ी गली निवासी मंजू देवी पत्नी किशोर कुमार के मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब 15 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, तब तक किचन में रखे फ्रिज, कूलर, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। भवन के निचले तल पर संचालित कोचिंग सेंटर शनिवार को बंद होने के कारण भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed