{"_id":"6a345a83e7c874c567028787","slug":"prayagraj-was-defeated-in-the-final-of-the-competition-held-in-baghpat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1358518-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर ने जीती राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर ने जीती राज्यस्तरीय खो-खो चैंपियनशिप
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी के साथ गोरखपुर की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की ओर से 16 से 18 जून तक बागपत में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष खो-खो चैंपियनशिप गोरखपुर की टीम ने जीत ली है। खिताबी मुकाबले में प्रयागराज को हराकर गोरखपुर ने ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 41 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें कुल आठ पूलों में विभाजित किया गया था। गोरखपुर की टीम पूल-एच में शामिल थी। लीग चरण में गोरखपुर ने चंदौली, फतेहपुर, जौनपुर, गौतम बुद्ध नगर व बाराबंकी की टीमों को पराजित कर अपने पूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्री क्वार्टर फाइनल में भदोही और क्वार्टर फाइनल में अमरोहा को पराजित करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में गोरखपुर ने बिजनौर की मजबूत टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला प्रयागराज के साथ खेला गया। इसमें गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के कप्तान दुर्गेश ने टॉस जीतकर पहले डिफेंस का निर्णय लिया। डिफेंस में खिलाड़ी विकास, नीरज एवं रत्नेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विकास ने करीब चार मिनट तक संघर्ष करते हुए सेल्फ आउट लिया, जबकि रत्नेश ने भी करीब दो मिनट तक शानदार डिफेंस किया। नीरज नॉटआउट रहे। बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब गोरखपुर के विकास को मिला।
गोरखपुर की जीत में खिलाड़ियों में शनि मद्धेशिया, आकाश, बृजेश, धीरज, ओमनाथ, अभिषेक एवं श्याम का भी योगदान रहा। टीम के मुख्य कोच अविनाश चौहान व सहायक कोच कन्हैया कुमार रहे। इस उपलब्धि पर एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह व अभय प्रताप सिंह आदि ने टीम को बधाई दी है।