{"_id":"6a8229cf835624c410067bad","slug":"preparations-are-complete-at-the-citys-prominent-shiva-temples-the-ritual-of-jalabhishek-will-commence-at-dawn-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419526-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ेगे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के बीच होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ेगे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के बीच होगा जलाभिषेक
Mon, 17 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में तैयारी पूरी, भोर से ही शुरू हो जाएगा जलाभिषेक का सिलसिला
गोरखपुर। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलने के साथ श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठेंगे।
कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहेगी। मंदिरों में जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध चढ़ाकर श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना करेंगे।
कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर के पुजारी रविंद्र नाथ ने बताया कि सावन में बाबा के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार को भीड़ और बढ़ेगी। सुबह भोलेनाथ की भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।