फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for the Gorakhpur Rang Mahotsav intensify; new organizing committee formed.

Gorakhpur News: गोरखपुर रंग महोत्सव की तैयारी तेज, नई आयोजन समिति का गठन

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Gorakhpur Rang Mahotsav intensify; new organizing committee formed.
गोरखपुर। चतुर्थ गोरखपुर रंग महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहली बैठक हुई। अभियान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय संस्थान की ओर से आयोजित बैठक में शहर के रंगकर्मी, कला प्रेमी और सहयोगी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में महोत्सव के पोस्टर, थीम सॉन्ग और गोरखपुर के रंगमंचीय सफर पर आधारित पुस्तक पिलर ऑफ गोरंगम के कवर का लोकार्पण किया गया। रंगकर्मियों ने स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर देने, विभिन्न कला विधाओं को जोड़ने और रंगमंच को आम लोगों तक पहुंचाने के सुझाव दिए। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना और स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराना है। बैठक में इंजीनियर आरडी सिंह को आयोजन समिति का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। नारायण पाण्डेय कार्यक्रम संयोजक, माधवेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष और डॉ. ब्रजेंद्र नारायण सचिव बनाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed