{"_id":"6a779ada8bdffc1a3e0d0caa","slug":"memorandum-submitted-to-dm-statement-made-that-an-atmosphere-of-anarchy-prevails-everywhere-under-the-bjp-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412004-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बढ़ते अपराध और राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बढ़ते अपराध और राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के विरोध में सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले-भाजपा सरकार में हर तरफ अराजकता का माहौल
गोरखपुर। बढ़ते अपराध, राममंदिर में चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा नेताओं ने शनिवार को राज्यपाल को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इससे पहले सपा नेताओं ने पंत पार्क में बैठक की और बाहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
सपा नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि जिले में अपहरण, हत्या आर बलात्कार की वारदात आम हो गई हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जेल से अपराधी फरार हो जा रहा है। इससे जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उसमें आक्रोशित है। ज्ञापन में कहा गया कि साधन सरकारी समितियों पर खाद बीज की अनुपलब्धता की वजह से किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सपा नेताओं ने सरकार पर राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण और नीट पेपर लीक मामले की जांच में लीपापोती करने व दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, पूर्व विधायक यशपाल रावत, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी , अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, राजमती निषाद सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
सपा के प्रदर्शन में पहुंचे दीपक मिश्र
संविधानिक व संसदीय अध्ययन समिति के सदस्य समाजवादी चिंतक दीपक मिश्र सपा के प्रदर्शन व विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में प्रशासनिक भ्रष्टाचार और पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है। सरकार सांप्रदायिकता के प्रसार व अनावश्यक उत्सवों में व्यस्त है। यह सरकार अपने राजधर्म और लोककर्तव्यों से पूरी तरह से विमुख है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नही है।