{"_id":"6a779ae1b5b4776c190a186a","slug":"power-outage-for-four-hours-newborn-baby-sent-from-nicu-to-mothers-lap-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412638-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार घंटे गुल रही बिजली, एनआईसीयू से मां की गोद में भेजे गए नवजातई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार घंटे गुल रही बिजली, एनआईसीयू से मां की गोद में भेजे गए नवजातई
Sun, 09 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शनिवार को करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से व्यवस्था प्रभावित रही। वहां भर्ती नवजातों को कुछ समय के लिए उनकी माताओं के पास भेजना पड़ा। इस दौरान इलाज और जांच की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को एनआईसीयू में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लंबे समय तक बिजली नहीं आने के कारण नवजातों की देखभाल में अस्पतालकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। स्थिति को देखते हुए कुछ बच्चों को उनकी माताओं के पास भेज दिया गया, ताकि उन्हें लगातार निगरानी और देखभाल मिलती रहे। बिजली संकट का असर अन्य सेवाओं पर भी पड़ा। लिफ्ट में शॉट सर्किट होने से लिफ्ट भी बंद हो गई। एक्स-रे जांच भी प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने तक मरीजों और तीमारदारों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ा।
इस संबंध में एसआईसी डॉ. एके झा ने कहा कि तकनीकी कारणों से बिजली बाधित रही। इसे सही करा लिया गया है। मरीजों की सहूलियत के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।