फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner inspected development projects with officials.

Gorakhpur News: सड़क चौड़ीकरण की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज, नोटिस देने के निर्देश

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected development projects with officials.
- कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन


गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। चार फाटक से असुरन तक फोरलेन सड़क और स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से फर्टिलाइजर मार्ग के चौड़ीकरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्यदायी फर्म को नोटिस जारी करने और मैन पावर बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कार्य पूरा के निर्देश दिए।

चारफाटक से असुरन तक फोरलेन सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराज कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और नालों पर स्लैब डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

असुरन से पिपराइच फोरलेन सड़क के निरीक्षण में कमिश्नर ने पाया कि कुछ स्थानों पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि तेजी से कार्य शुरू कराएं। आयुष विश्वविद्यालय में निमार्णाधीन प्रेक्षागृह का निरीक्षण करने के बाद कहा कि 31 अक्तूबर तक काम पूरा करा लें। मानीराम-बालापार टिकरिया-गांगी बाजार सड़क का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मार्ग पर बालापार में निर्माणाधीन सिक्टौर थाने का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को सितंबर तक पूरा कराएं। इसके साथ ही एचएन सिंह चौराहा-गोरखनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क के बीच में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने को कहा। पादरी बाजार फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए।

-
जिन्हें दे चुके हैं मुआवजा, उन मकानों को ध्वस्त कराएं
गोरखपुर। कमिश्नर ने हड़हवा फाटक रेल ओवरब्रिज के कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और उप जिलाधिकारी, सदर को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण में एक-दो मकान, जिन्होंने मुआवजा ले लिया है, उसे हटाने की कार्यवाही त्वरित गति से कराएं। इस दौरान एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 के एक्सईएन यूपी सिंह, सेतु निगम के पीडी अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed