{"_id":"69c994b1225b259c61036a1d","slug":"procession-commemorating-the-entry-of-lord-jesus-into-jerusalem-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1063-1273983-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाम संडे : खजूर की डालियों के साथ चर्चों में गूंजा ‘होसन्ना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाम संडे : खजूर की डालियों के साथ चर्चों में गूंजा ‘होसन्ना’
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
पॉम संडे के दिन सेंट जोसफ गिरजाघर से निकाला गया जुलूस।
विज्ञापन
गोरखपुर। महानगर के विभिन्न चर्चों में खजूर इतवार (पाम संडे) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह मसीही समुदाय के बड़े, बुजुर्ग और बच्चों ने हाथों में सजी हुई खजूर की डालियां लेकर सेंट जॉन्स स्कूल प्रांगण से सेंट जॉन चर्च तक पारंपरिक जुलूस निकाला। देखो-देखो कोई आ रहा है, कैसा जलवा मसीह आ रहा है.. जैसे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने चर्च में प्रवेश किया।
पवित्र शास्त्र के अनुसार प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम प्रवेश की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है, जब लोगों ने उनके स्वागत में मार्ग पर वस्त्र बिछाए और खजूर की डालियां लहराईं। खजूर की डाली शांति, विजय और सम्मान का प्रतीक मानी जाती है, जबकि गधे पर प्रभु यीशु का आगमन विनम्रता का संदेश देता है।
सेंट जॉन चर्च, बशारतपुर में बच्चों ने होसन्ना इज द हाईएस्ट, ग्लोरी टू द किंग ऑफ किंग्स गीत प्रस्तुत किया। चर्च के पुरोहित रोशन लाल ने प्रार्थना कराई। फुल गोस्पल चर्च के पास्टर एबी लाल, सेंट थॉमस चर्च के पादरी संजय विंसेंट और सेंट एंड्रयूज चर्च के पादरी अजीत लॉरेंस ने प्रभु यीशु के बलिदान और मानव उद्धार के संदेश पर प्रकाश डाला।
सेंट एंथोनी, सेंट जोसेफ, सेंट ल्यूक, सेंट मार्क, सेंट मार्टिन सहित शहर के सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीही समाज में 18 फरवरी से 40 दिन का उपवास चल रहा है। तीन अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।
Trending Videos