{"_id":"69bb0a97002c6d20480ca922","slug":"programs-on-women-empowerment-were-organized-in-the-special-camp-of-nss-at-dav-pg-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1262098-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रैली और नुक्कड़-नाटक से लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रैली और नुक्कड़-नाटक से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
छात्र-छात्राओं ने दयानंद शिशु सदन से तेलियाना टोला होकर बक्शीपुर चौराहे तक महिला सशक्तीकरण पर आधारित रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने ''स्त्री अधिकारों के औचित्य'' पर नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। शिविर के बौद्धिक सत्र में गोरखपुर विश्वविद्यालय के बॉटनी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी राष्ट्र विकास नहीं कर सकता।
प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने कहा कि आज की स्त्री हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन और डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने संचालन किया। इस अवसर पर आयोजित काव्यपाठ में मरियम प्रथम, सुमेर द्वितीय और आदर्श तृतीय रहे।
Trending Videos