सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property dealer's family to stage protest at home today, police alert

Gorakhpur News: आज घर पर धरना देंगे प्रॉपर्टी डीलर के परिजन, पुलिस सतर्क

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's family to stage protest at home today, police alert
विज्ञापन
- बरगदवां हत्याकांड : हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Trending Videos

- परिवार न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया के जरिये जुटा रहा समर्थन


गोरखपुर। चिलुआताल के बरगदवां निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड की गूंज अब सार्वजनिक स्तर पर भी उठ रही है। न्याय की मांग को लेकर परिवार ने बुधवार को घर के बाहर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समर्थन देने की अपील की है। पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्क है। घटनास्थल और घर के आसपास की निगरानी बढ़ा दी गई है।
राजकुमार की पत्नी सुशीला ने बताया कि यह धरना दोपहर 12:30 बजे उनके घर पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। सुशीला ने कहा कि उनके पति समाज में एक उभरते नेता के रूप में जाने जाते थे और उनका आकस्मिक निधन पूर्वांचल में शोक और रोष की लहर पैदा कर गया। परिवार ने आम लोगों को सोशल मीडिया के जरिये आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार की पत्नी के अनुसार, जिन लोगों ने राजकुमार को समाजसेवी और सक्रिय नेता के रूप में देखा, वे न्याय की इस मांग में उनके साथ खड़े होंगे। उनका कहना है कि धरना प्रदर्शन न केवल न्याय की मांग को मजबूती देगा, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध और अपराधियों के खिलाफ जागरूकता भी फैलाएगा।
पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्क है। घटनास्थल और घर के आसपास की निगरानी बढ़ा दी गई है और पल-पल की रिपोर्ट ले रही है। हालांकि, परिवार का आरोप है कि अपराधी अब भी बेखौफ हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई अपेक्षाकृत धीमी रही। राजकुमार के परिजन का कहना है कि यह धरना प्रदर्शन अपराधियों को संदेश देने के साथ समाज को एकजुट करने का प्रयास है।
इस संबंध में एसपी नार्थ ने ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों से भी बात की गई है। जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेसवार्ता में पार्षद समेत दो की गिरफ्तारी की मांग
राजकुमार की पत्नी सुशीला और बेटी सोनम ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि हत्याकांड के दौरान उनके पति की 10 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन गायब हो गई, जो अब तक बरामद नहीं हुई। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता धर्मदेव चौहान और धर्मपाल चौहान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि दोनों आरोपी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। सुशीला ने कहा कि सीबीआई जांच, घर पर बुलडोजर और एनकाउंटर जैसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed