सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Repair of Rajghat bridge... Jam again in Nausad

Gorakhpur News: राजघाट पुल की मरम्मत...नौसड़ में फिर लगा जाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Repair of Rajghat bridge... Jam again in Nausad
विज्ञापन
बड़े वाहनों को काफी घूमने के बाद शहर में प्रवेश मिला
Trending Videos


गोरखपुर। राप्ती नदी के राजघाट स्थित पुराने पुल की मरम्मत के कारण बुधवार को भी लोगों को नौसड़ में जाम से जूझना पड़ा। निर्माण कार्य की वजह से किए गए डायवर्जन के चलते वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। बड़े वाहनों को काफी घूम कर शहर में प्रवेश मिला।
बुधवार को दोपहर से ही पुल पर जाम लगना शुरू हो गया था। नौसड़ की तरफ से आने वाली लेन में आधी सड़क को घेरकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से केवल दो पहिया और चार पहिया वाहनों को आने की अनुमति दी गई है। वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से वहां पर दोपहर से ही जाम लगा रहा। वहीं, दूसरे पुल पर भी वाहनों का दबाव अधिक रहा। बहुत सारे वाहन विपरीत दिशा से होकर निकले। इससे टीपीनगर से नौसड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय जाम और भी बढ़ गया। एक बार फंसे लोगों को करीब 20 से 25 मिनट तक जूझना पड़ा। पुल पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला। बस और अन्य भारी वाहनों को बाघागाड़ा, रामनगर करजहां से देवरिया बाईपास होकर शहर में प्रवेश मिला।
एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि राजघाट पुल के पास अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed