{"_id":"69c8454c270aec8e060dccb0","slug":"second-day-of-the-three-day-abhyudaya-26-organised-at-mmmut-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272731-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ग्रैफिटी और डायरेक्टर्स कट में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ग्रैफिटी और डायरेक्टर्स कट में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही वार्षिक कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘अभ्युदय-26’ के दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
शनिवार को ‘ग्रैफिटी’ प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विश्वविद्यालय की बाहरी दीवारों को अपने रचनात्मक विचारों एवं रंगों से विद्यार्थियों ने जीवंत कर दिया। ‘डायरेक्टर्स कट’ में फिल्म निर्माण एवं निर्देशन से संबंधित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत विधा के तहत ‘रागा’, ‘मेलजोल’ एवं ‘गूंज’ के फाइनल्स आयोजित किए गए। इनमें प्रतिभागियों ने अपने सुर एवं ताल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बौद्धिक प्रतिस्पर्धाओं के अंतर्गत ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ एवं ‘क्विज’ में विद्यार्थियों ने तर्कशक्ति, ज्ञान एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। ‘स्केचिंग’, ‘ब्रश ऑवर’ एवं ‘जंक आर्ट’ जैसी प्रतियोगिताओं में कल्पनाशीलता तो ‘हेयर स्टाइलिंग’ में सृजनात्मकता का परिचय दिया। सांध्यकालीन सत्र में ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ के माध्यम से विभिन्न बैंड्स ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बना दिया। दिन का समापन ‘बैंड नाइट’ के साथ हुआ, जिसमें जोशपूर्ण संगीत एवं शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया।
स्टार नाइट के साथ आज होगा समापन
अभ्युदय का समापन रविवार को स्टार नाइट के साथ होगा। इसमें इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट रहे सुधांशु राज खरे अपनी प्रस्तुति से शाम को यादगार बनाएंगे। यह आयोजन रात आठ से 10 बजे तक होगा।
Trending Videos